उत्तराखंड: पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, डरी बालिका ने शिक्षिका के घर में ली शरण

देवभूमि उत्तराखंड से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।यहां एक पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है।

अपने घर नहीं जाना चाहती थी बालिका

ये शर्मनाक वारदात चंपावत से सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग से उसका पिता बीते चार-पांच माह से  साथ गलत काम कर रहा था। डरी, सहमी नाबालिग ने साहस जुटाकर मामला शिक्षिका और फिर चाइल्ड हेल्पलाइन के समक्ष रखा।मासूम पीड़िता ने अपने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत काम करते हैं और इस वजह से वह अपने घर नहीं जाना चाहती।

पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 व पाक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संतोषी ने बताया कि नाबालिग अब अपने घर नहीं जाना चाहती है। चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की बैठक के बाद छात्रा को नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जाएगा।

अपने स्कूल की शिक्षिका के कमरे में शरण ली

चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि नाबालिग पिता से सहमी हुई है। उसने डर से अपने स्कूल की शिक्षिका के कमरे में शरण ली और चाइल्ड हेल्प लाइन में सहायता मांगी। चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई।