April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी:काउंसलिंग के बाद भी नहीं बदला पति और सास का व्यवहार, महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

प्रदेश में लगातार दहेज उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं अब खबर हल्द्वानी के मुखानी से आ रही है यहां एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

काउंसलिंग के बाद भी नहीं बदला व्यवहार

हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में मेघा दुम्का निवासी बिठौरिया का कहना है कि उनका विवाह फरवरी 2015 में संजय दुम्का के साथ हुआ था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। शादी के बाद से ही सास बिमला दुम्का उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। शिकायत करने पर पति मारपीट करने लगा। कहना है कि थाने में काउंसलिंग के बाद भी दोनों का व्यवहार नहीं बदल रहा है। उसके बाद भी लगातार उसे धमकी दी जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।