उत्तराखंड: पीसीएस-2021 का अंतिम परिणाम जारी, आशीष जोशी ने किया टाॅप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

पीसीएस-2021 का परिणाम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने पीसीएस-2021 की प्री परीक्षा तीन अप्रैल 2022 को कराई थी। आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 29 अप्रैल से चार जुलाई तक साक्षात्कार परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सकीय मापदंड की प्रक्रिया पूरी हुई। अब बीते कल बुधवार को अंतिम परिणाम जारी हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सितारगंज निवासी आशीष जोशी ने परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।