उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित आदि कैलाश यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।
01 मई से आदि कैलाश यात्रा होगी शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 01 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। आदि कैलाश यात्रा इस वर्ष 1 मई से शुरू होने की तैयारी में है। अधिकारियों ने बताया कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो प्रशासन अप्रैल के आखिरी सप्ताह से यात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट जारी करना शुरू कर सकता है। पिछले साल लगभग 30,000 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए थे
यह परमिट अनिवार्य
जानकारी के अनुसार आदि कैलाश, धारचूला क्षेत्र की व्यास घाटी में स्थित है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से व्यास घाटी में छियालेख से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट अनिवार्य किया है। प्रशासन ने यात्री सुरक्षा और यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई तैयारियां शुरू कर दी हैं।