उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ शार्ट सर्किट की वजह से रात में तीन झोपड़ियों में एक साथ आग लग गई। जिसमें लाखो का नुकसान हुआ है।
लाखों का हुआ नुकसान-
जानकारी के अनुसार पूछड़ी के नई बस्ती गांव निवासी संजय कच्चे घर में रहता है। उसने घर के समीप ही पशुओं की गोशाला व भूसा रखने तथा सामान रखने के लिए तीन झोपड़ी बनाई है। जिसमें रात में गोशाला में लगाई गई बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गयी। जिसमें गेंहू, धान व भूसा तो जला ही तीन मवेशी भी आग में जलकर मर गए। इसके अलावा और आग से करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ है।
पूछड़ी गांव में शार्ट सर्किट की वजह से रात में तीन झोपड़ियों में एक साथ आग लग गई। आग से गेंहू, धान व भूसा तो जला ही तीन मवेशी भी आग में जलकर मर गए। जिसके बाद फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई।