उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहें हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट
मिली जानकारी के अनुसार अब उत्तराखंड में एक नया सब वेरिएंट जेएन.1 मिला है। ऋषिकेश में एक विदेशी महिला में पुष्टि हुई है। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित मिली 72 वर्षीय महिला का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग लिए भेजा गया था।
जिसमें जेएन.1 वेरिएंट की पुष्टि हुई है। महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि महिला रिकवर हो चुकी है और पूरी तरह स्वस्थ है।