खेल महाकुंभ के तहत देहरादून में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साई के पांच मुक्केबाजों ने गोल्ड और एक ने सिल्वर मेडल जीता है । बता दें कि ये सभी खिलाड़ी हॉस्टल रहकर प्रैक्टिस करते हैं ।
पांच मुक्केबाजों को मिला गोल्ड एक को मिला सिल्वर
देहरादून में खेल महाकुंभ में आयोजित प्रतियोगिता में जिला स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर साई के पांच मुक्केबाजों ने गोल्ड और एक ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। 12 फरवरी से 15 फरवरी तक हुए इस चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें अंडर 17 में 52-54 भारवर्ग में शिवम ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर 21 में 46-49 भरवर्ग में प्रमोद कुमार ने सिल्वर जबकि 49-52 भारवर्ग में करन सिंह बिष्ट, 60- 64 भारवर्ग में हर्षवर्धन जोशी, 64-69 भारवर्ग में नीरज पुजारी और 69-75 भारवर्ग में दिवाकर ने गोल्ड मेडल जीता है।
बॉक्सिंग कोच ने दी बधाई
बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल और मुकेश बेलवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाईयां दी । कोच ने कि यह सभी खिलाड़ी साई के हॉस्टल में रहकर ही प्रैक्टिस करते हैं।