उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार 260 महिलाएं अग्निशमन विभाग में शामिल, विभिन्न स्थानों में दी तैनाती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 260 महिलाएं अग्निशमन विभाग में दमकल कर्मी में पहली बार भर्ती हुई है।

छह माह का दिया प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार 06 माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सोमवार को रुद्रपुर स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी में 95 और हरिद्वार में 165 महिला दमकल कर्मियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। ट्रेनिंग के दौरान कक्ष और बाह्य कक्ष में प्रतिदिन प्रशिक्षुओं को इंफैन्ट्री ड्रिल, फायर ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण, ड्राइविंग स्किल, साइबर क्राइम, इंटरनेट, सीसीटीएनएस, सोशल मीडिया, फर्स्ट एड, वित्तीय प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं इसमें शपथ लेने के बाद महिलाओं को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी गई है।