उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) द्वारा राज्य स्तरीय “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग” का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश के छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से यहां छात्रों के ज्ञान के साथ-साथ नवाचार, समस्या-समाधान, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक दृष्टि के साथ-साथ स्थानीय चुनौतियों के समाधान हेतु प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 28 से 30 नवम्बर तक प्रस्तावित 20वें राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के साथ किया जाएगा। प्रीमियर लीग की प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होंगी। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं जनपद स्तर तक पहुंचेंगे और अंततः सभी 13 जनपदों के प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।