उत्तराखंड: वन विभाग और पुलिस कर्मियों की मार से गई युवक की जान, ग्रामीणों ने लगाया नशे में धुत होकर मारने का आरोप

यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की मौत का जिम्मेवार वन विभाग के कर्मियों और पुलिस को बताया है।

दोनों विभागों के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खबर मुनस्यारी से है। यहां जोशा की युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और पुलिस कर्मियों की मार से युवक की जान गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने  दोनों विभागों के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को जोशा के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

नशे में धुत कर्मियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

ग्रामीणों ने बताया कि बीते रोज धर्मेद्र सिंह के वाहन से तीन लोग जोशा से तहसील मुख्यालय आ रहे थे। रास्ते में वन विभाग और पुलिस कर्मियों ने वाहन को रोका। इस बीच उनका वाहन में सवार खीम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत कर्मियों ने खीम सिंह के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोनों विभाग कर्मियों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं करता वे तहसील परिसर में नहीं जाएंगे।