उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में चौथी सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।
दी शुभकामनाएं
जिसमें उत्तराखंड के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड के बॉक्सरों ने दो गोल्ड और चार कांस्य पदक जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात से 13 अगस्त तक गलगोटिया विश्वविद्यालय में चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें देश भर के 750 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया था। जिसमें उत्तराखंड के बालक वर्ग में 61-64 किलो वर्ग में मनीष कोरंगा, 46-49 किलो वर्ग में अमन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं मोहित भंडारी, अस्तित्व, कार्तिक अधिकारी व बालिका वर्ग में रीता कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।