उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा है।
देखें वेबसाइट
ऐसे में आनलाइन बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहें हैं। जिसमें वेबसाइट से मिलती जुलती कई वेबसाइट एजेंट ने बना ली है। इनसे सावधान रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्बेट नेशनल पार्क में आनलाइन बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट को विभाग ने चिन्हित किया है। जिसमें कार्बेट के नाम का उपयोग करने का काम किया गया है। जिस पर पहले छह वेबसाइट को नोटिस दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्बेट पार्क में पर्यटकों की एडवांस आनलाइन बुकिंग के लिए अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कार्बेटजीओवी.इन है।