उत्तराखंड: PWD में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी, इंटरव्यू के लिए देहरादून भी बुलाया, अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 23.05.2022 को साइबर सैल पिथौरागढ़ में ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई कि खीमानन्द नैनवाल द्वारा पिथौरागढ़ निवासी  पुष्पा, सुनीता,  ज्योती एवं  प्रगति से पी0डब्लू0डी0 में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 5 लाख रू की धोखाधड़ी की गयी।

शिकायतकर्ताओं को 29 नवंबर 2016, फरवरी 2018, मई 2019 को इंटरव्यू हेतु देहरादून भी बुलाया गया

खीमानन्द द्वारा शिकायतकर्ताओं को 29 नवंबर 2016, फरवरी 2018, मई 2019 को इंटरव्यू हेतु देहरादून भी बुलाया गया परन्तु परीक्षा तिथि रद्द हो जाने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया गया तथा झूठा आश्वासन देकर ठगा गया। अब फोन पर अपने पैंसे व प्रमाण पत्र वापस मांगने पर शिकायतकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420/506 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त उधम सिंह नगर से गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 बसन्त पन्त के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए साइबर सैल की मदद से दिनांक- 23.07.2022 को अभियुक्त खीमानन्द नैनवाल पुत्र देवी दत्त नैनवाल निवासी नियर हाइडिल गेट तुलसीनगर थाना काठगोदाम को उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 बसन्त पन्त
2-का0 बलवन्त सिंह
3-का0 जरनैल सिंह

साइबर सैल टीम:-

1-उ0नि0 प्रियंका इजराल
2-का0 मनोज कुमार
3-का0 विपिन ओली
4-म0 का0 गीता पवार