अल्मोड़ा: क्षेत्रवासियों ने लिया पौधों की देखरेख का संकल्प

जगमोहन दिन दयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था द्वारा एराद्यो मंदिर प्रांगण  विकास खण्ड लमगड़ा में सिविल सोमम वन प्रभाग जैंती लमगड़ा के सहयोग से हरियाली पर्व के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी चायखान क्षेत्रवासियों द्वारा संस्था के साथ संकल्प लेकर ऐड़ीसभा वरसी गाजा प्रांगण में पेड़ लगाकर लिया गया ।

पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रत्येक पौध की देखरेख करेंगें

संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्षारोपण में हमारे द्वारा जो पौध ‘लगाये जा रहे हैं उनको हम गोद लेते हुए पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रत्येक पौध की देखरेख करेंगें ।

ये रहे उपस्थित

पौधारोपण कार्यक्रम में उपास्थित जगमोहन दिन दयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था के अध्यक्ष हरि सिंह गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, मनोज सिंह, गोविंद सिंह, नारायण सिंह, सुमित जोशी, हिमांशु भट्ट, ललित,  गरिमा आदि लोग उपस्थित रहे ।