उत्तराखंड: नंद किशोर बंबू की स्मृति में लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन, जिला स्तरीय ट्रायल्स के लिए मिलेगा मौका

उत्तराखंड: रॉक ब्लू क्लब के तत्वावधान में मसूरी की लड़कियों के लिए एक विशेष और निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन

जानकारी के अनुसार यह आयोजन क्लब के संस्थापक अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय रोलर हॉकी रैफरी स्वर्गीय नंद किशोर बंबू की स्मृति में किया जाएगा। जो लाइब्रेरी बाजार स्थित लार्ड लक्ष्मीनारायण फाउंडेशन स्कूल के मैदान में आगामी सोमवार, 24 अगस्त से शुरू होगा। इस संबंध में रॉक ब्लू क्लब के प्रतिनिधि अथर्व सोनकर ने जानकारी दी। जिसमें बताया कि यह शिविर मसूरी की उन सभी सीनियर लड़कियों के लिए है जो हॉकी सीखना चाहती हैं। पहली बार खेलने वाली खिलाड़ियों का विशेष प्रोत्साहन के साथ स्वागत किया जाएगा। जिन प्रतिभागियों के पास हॉकी किट नहीं है, उन्हें क्लब की ओर से किट उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को जिला स्तरीय ट्रायल्स में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह रहेगा शिविर का समय
• ​सोमवार से शनिवार: दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
• ​रविवार व अन्य अवकाश: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक