आज 23 अगस्त 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियां लेकर आएगा, खासकर विद्यार्थियों के लिए। कोई नया कोर्स शुरू करने या नई दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिल सकता है, जो आगे सफलता दिलाएगा। आमदनी के नए स्रोत बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपका हुनर आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा। कला, रचनात्मकता और किसी विशेष कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ प्रभावशाली या खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपसी बातचीत से सुलझने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिलने से दिन और भी खास हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको आमदनी और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा और आपके फैसले दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ें। मौज-मस्ती के साथ काम पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी पहले से चल रही है, तो उसे टालने के बजाय सही सलाह लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आप खुद में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से सम्मान और पहचान बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और समाधान की राह निकल सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यही अनुभव आपको आगे बढ़ाएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अचानक कोई लाभ मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से खुशियों का माहौल बनेगा। आज खर्च बढ़ सकते हैं और साथ ही आप भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। मां की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके दिमाग में कई नए विचार आएंगे, जो कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। साझेदारी में काम शुरू करने के अच्छे संकेत हैं। किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार बन सकता है, लेकिन दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। कुछ लोग आपके भरोसे का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई उपयोगी चीज या अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहना ही समझदारी होगी, क्योंकि बेवजह की चर्चा आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको खुशी मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके आसपास खुशियों का माहौल रहेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में कोई सरप्राइज, उपहार या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आमदनी मजबूत बनी रहेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।