उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को फरवरी धनराशि वितरित की जाएगी।
दिए यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को फरवरी के प्रथम सप्ताह में धनराशि वितरित की जाएगी। अब तक प्रदेश के 11 जनपदों के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। बताया कि इन जनपदों में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 34,852 छात्राएं और 6,021 नवजात बालिकाएं चिन्हित की गई हैं। इन सभी लाभार्थियों को धनराशि प्रदान करने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।