01 फरवरी: ललिता जयंती आज, मां ललिता की पूजा करने से जीवन में होती है सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति

आज 01 फरवरी 2026 है। आज ललिता जयंती है। हिंदू धर्म में ललिता जयंती का बहुत ही खास महत्व है। इस देवी ललिता की पूजा- अर्चना खासतौर पर की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां ललिता की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या मानी जाती है।

जानें शुभ मुहूर्त

ललिता जयंती हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन इस तिथि की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 52 पर होगी और 02 फरवरी की सुबह 03 बजकर 38 मिनट इसका समापन होगा। ऐसे में इस साल ललिता जयंती 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।

जानें पूजन विधि

ललिता जयंती के दिन देवी ललिता की पूजा की जाती है। इस स्नान ध्यान करके साफ वस्त्र पहनें। पूजा के स्थान को साफ करके चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। साफ चौकी के ऊपर देवी ललिता की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद ललिता सहस्रनाम या ललिता त्रिपुरा सुंदरी का पाठ करें। पूजा के समय मां के लाल फूल अर्पित करें और धूप- दीप दिखाएं। इसके बाद आरती करें और फलों, मिठाई और पंचामृत से देवी ललिता को भोग लगाएं।