उत्तराखंड: बारिश से ऋषिकेश में गंगा तीन दिनों से उफान पर, चेतावनी रेखा की पार, जलमग्न हुए स्नानघाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों में बारिश तबाही बनकर बरस रही है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा मैदानों में भी बारिश परेशानी बढ़ा रही हैं।

लगातार तीन दिनों से जलस्तर चेतावनी निशान पार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार हो रही बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा तीन दिनों से उफान पर है। जिससे जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणीघाट समेत आसपास क्षेत्रों के भी स्नानघाट जलमग्न हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को भी गंगा का जलस्तर त्रिवेणीघाट पर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर के ऊपर रहा। जलस्तर 02 सेंटीमीटर ऊपर बहने से तमाम गंगाघाट जलमग्न दिखे। वहीं बीते शनिवार और रविवार को भी गंगा का जलस्तर सुबह से लेकर रात तक चेतावनी रेखा के पार था।