उत्तराखंड: LPG सिलेंडर बुकिंग व ओटीपी न मिलने से गैस उपभोक्ता न हो परेशान, अब घर-घर मिलेगी गैस की होम डिलीवरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।

गैस उपभोक्ताओं को राहत

उत्तराखंड में भी लोगों में चिंता बनी हुई है। ऐसे में आनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत और ओटीपी न मिलने से गैस उपभोक्ता परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद गैस उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद बड़ी राहत मिल गई है। सरकार और जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद गैस एजेंसियों में आफलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके साथ ही एजेंसियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलिंडर देने के बजाय अनिवार्य रूप से घर-घर गैस की होम डिलीवरी करनी होगी। यह नई व्यवस्था बीते कल शुक्रवार से प्रभावी हो गई है।

घर-घर होगी बुकिंग

इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अब एजेंसी में जाकर आफलाइन गैस बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही बुकिंग के बाद 25 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने पर उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी दी जाएगी।