उत्तराखंड: घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने की जरूरत, पलायन पर लगेगी रोक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब होस्ट विलेज की दिशा में खास कदम बढ़ाया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए इन घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने की जरूरत है।

कही यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होम स्टे जैसी जनलाभकारी योजना के बाद अब होस्ट विलेज की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उत्तराखंड के कई गांव पलायन के कारण घोस्ट विलेज बनते जा रहे हैं। उत्तराखंड में रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए इन घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि उत्तराखंड के घोस्ट विलेज में जी शब्द हटाकर एच शब्द जोड़कर होस्ट करवाया जाए, जिससे यहां खुशहाली लौटे। इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी और कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता है।