गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच की एक छोटी सी चिक चिक कब बड़े विवाद को जन्म दे दे इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता । ऐसी ही खबर रुड़की के गंगनहर से आई हैं । जहां गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ गया की दोनों युवकों की गिरफ्तारी तक हो गई।
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है । रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में युवती का क्षेत्र के ही सलेमपुर निवासी युवक से दोस्ती थी। पिछ्ले कुछ समय से युवती ने कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के शेरपुर निवासी युवक से भी दोस्ती कर ली । और अब वह पहले वाले दोस्त से ज्यादा दूसरे दोस्त के साथ बातचीत करने लगी । इसी के चलते सलेमपुर निवासी युवक को युवती पर शक हुआ तो वह उसे रंगेहाथ पकड़ने की फिराक में लग गया । जब वह किसी काम से शनिवार को सलेमपुर क्षेत्र में आया था तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके नए बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया और उसने गुस्से में आकर साथ घूमने का पुरजोर विरोध किया। तभी नए और पुराने बॉयफ्रेंड ने जमकर एक दूसरे की पिटाई कर दी और मामला कोतवाली तक पहुंच गया ।
जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी
हंगामा के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस घटना क्षेत्र में पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया । फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है । पुलिस ने कहा है की जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी ।