उत्तराखंड: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बालिका शिक्षा को लेकर उत्साहजनक आंकड़े साझा किए हैं।
बताएं यह आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के चलते उच्च शिक्षा में छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट में 12 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की व्यवस्था लागू की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा, परिवहन और बेहतर परामर्श सुविधाओं के कारण छात्राओं की उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड: उच्च शिक्षा में लड़कियों का घटा इतने प्रतिशत ड्रॉपआउट, छात्र संघ चुनावों में मिलेगा 50% प्रतिनिधित्व