उत्तराखंड: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर: प्रदेश में पहली बार आयोजित होगी बॉस्केटबाल नेशनल प्रतियोगिता, जानें

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहली बार बॉस्केटबाल की नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।

राज्य में पहली बार होगी बॉस्केटबाल की नेशनल प्रतियोगिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सब जूनियर नेशनल (अंडर-14) नेशनल प्रतियोगिता अगले साल आयोजित होगी। इसके लिए दून के मनदीप सिंह ग्रेवाल को बॉस्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की ओर से कार्यकारी सदस्य चुना गया है। बताया गया कि चेन्नई में बीएफआई की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। जिसमें नेशनल प्रतियोगिता का फैसला लेने के साथ उत्तराखंड को मेजबान राज्य घोषित किया गया।