उत्तराखंड: MBBS की फर्जी डिग्री लगाकर सरकारी अस्पताल में पाई चिकित्सा अधिकारी की नौकरी, पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर इंडियन मेडिकल काउंसिल उत्तराखंड में पंजीकरण कराने और सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी की नौकरी की।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक तीन साल से फरार चल रहा था। जो अब गिरफ्तार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि 22 अक्टूबर 2021 में थाने में इंडियन मेडिकल काउंसिल उत्तराखंड के रजिस्ट्रार डा. डीडी चौधरी ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि नकरौंदा निवासी अनिल कुमार ने उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिसा के नाम से एमबीबीएस की फर्जी डिग्री तैयार की। उसने काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया और फिर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के उप जिला चिकित्सालय रुड़की में चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति ले ली। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई। जिसमें विवेचना में आरोपित अनिल कुमार की ओर से उत्तराखंड मेडिकल कांउसिल व उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद में पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित अनिल कुमार फरार हो गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद से आरोपित तीन वर्ष से फरार थ। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। अब पुलिस ने इनामी आरोपित को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है।