उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल गुरुवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में समारोह आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा, उत्तराखंड के सचिव पशुपालन, मत्स्य विभाग डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से यह पुरस्कार दिया गया।