उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नये साल पर कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड शासन ने नए साल से पहले 14 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया। इसमें खासकर सात आईएएस अधिकारी सचिव रैंक पर प्रमोट हुए। जिसके बाद अब सचिव स्तर पर आने वाले इन अधिकारियों को जिम्मेदारी से जुड़ा एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कुल 06 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया गया है।