उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। सरकार ने प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए तीन आईएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह आदेश जारी किए हैं ।
जानें किसी मिली कहां की जिम्मेदारी
शासन ने आईएएस अधिकारियों को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ एवं हेमकुंड साहिब के लिए नोडल अधिकारी ननियुक्त किए हैं। आईएएस अधिकारी बी पी आरसी पुरुषोत्तम को केदारनाथ धाम आवंटित किया गया है वहीं रंजीत कुमार सिन्हा को बद्रीनाथ एवं हेमकुंड साहिब और सुरेंद्र नारायण पांडेय को गंगोत्री यमुनोत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।