March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात हुआ सुचारू


उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते कुछ दिनों से पहाड़ में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिसके चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात बंद हुआ था। जो अब सुचारू हो गया है।

यातायात सुचारू-

वही जिले के 8 मोटरमार्ग अभी भी बर्फबारी से बंद पड़े हैं। गंगोत्री हाईवे गंगोत्री तक पूरी तरह से यातायात के लिए सुचारु हो गया है जबकि यमुनोत्री हाईवे पर यातायात निर्बाध रूप से जारी है।