उत्तराखंड: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’ समारोह में देशभर की 22 हस्तियों को सम्मानित किया।
किया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को पुरस्कार सौंपे गए।
तीन प्रमुख हस्तियों को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
• भानु प्रकाश रेड्डी (टीटीडी सदस्य, आंध्र प्रदेश)
• समीर सिन्हा (पूर्व प्रधान वन संरक्षक)
• तेजेंद्र पाल त्यागी (चेयरमैन, राष्ट्रीय सैनिक संस्था)
इसके अलावा चार युवा प्रतिभाओं—वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू खेतान, शो जम्पर अब्बास खान, सामाजिक कार्यकर्ता अमित चंदेला और गौ सेवक विराट आर्य को ‘भारत युवा पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
15 प्रमुख हस्तियों को मिला ‘भारत गौरव सम्मान’
• सेना व खेल: परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक निवास हुड्डा, पूर्व स्क्वाड्रन लीडर प्रफुल्ल राज सिंह, और फिट इंडिया एंबेसडर शिवम गहलोत।
• प्रशासनिक व शासकीय सेवा: IFS मीनाक्षी नेगी, पंजाब के प्रधान सचिव राहुल भंडारी, त्रिपुरा राज्यसभा आयुक्त डॉ. कुन्दन यादव, और भारत सरकार की आयुक्त डॉ. ललिता कुमारी।
• समाज सेवा व संस्कृति: सामाजिक कार्यकर्ता सोहिनी बडवेलु, श्री राम स्कूल की ट्रस्टी ऐश्वर्या कुरा, एमपीएम फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रुति मालपानी, कला-संस्कृति क्षेत्र से अनुपमा यादव, और ‘हमारा परिवार’ के संस्थापक सुरेन्द्र कुमार।
• अन्य क्षेत्र: तारकेश्वर से विधायक संतू पान और UCDF के एमडी जयदीप अरोड़ा।