उत्तराखंड: शिक्षक बनने का शानदार मौका, इन पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकारी टीचर की नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, बीआरपी के 285 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं सीआरपी के 670 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड बीआरपी शिक्षक के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड, सीटीईटी या यूटीईटी पास होना चाहिए। वहीं उत्तराखंड सीआरपी शिक्षक के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड, सीटीईटी या यूटीईटी पास होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

उत्तराखंड में बीआरपी-सीआरपी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।