उत्तराखंड: वूमैनस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल में बनाई जगह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। इंदौर में वूमैनस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी आयोजित हो रही है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदौर में ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच मुबंई और उत्तराखंड की टीम के बीच खेला गया। इसमें मुंबई टीम ने उत्तराखंड को 115 रनों का लक्ष्य दिया। उत्तराखंड की टीम ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर जीत हालिस की है। इसके साथ ही उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में पंहुच गई है। टीम की इस उपलब्धि पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने टीम को बधाई दी है।