उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सभी पदों से हुई छुट्टी, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है।

सभी पदों से हटे किशोर उपाध्याय-

इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें यह बात सामने आ रही थी कि हाल ही में किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से रात के अंधेरे में मुलाकात की थी। जिसके बाद से उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। अब पार्टी ने किशोर उपाध्याय के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।