उत्तराखंड: 22 जनवरी को उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित होने वाला है। इस दिन को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड में भी लोगों में उत्साह है।

जारी हुआ आदेश

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इस आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करने की बात कहीं है।