उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को 220 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इन चिकित्सकों को दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती मिलेगी।
अंतिम चयन सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब इन सभी डॉक्टरों को दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती मिलेगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने बैकलॉग के 276 रिक्त पदों पर भर्ती को 27 फरवरी 2025 को विज्ञप्ति जारी की। वहीं सात से 20 मई तक साक्षात्कार हुए। अब बोर्ड ने चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की।
पर्वतीय दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दिए जाने से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि चयनित डॉक्टरों को जल्द ही प्रदेश भर के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के अस्पतालों में तैनाती दी जाएगी।