उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस का खतरा अब कम हो गया है। जिसके बाद अब देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।
कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में भी कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर दी है। कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गई है। इसके तहत सभी सांस, फेफड़े, दिल के मरीजों की निगरानी होगी। साथ ही बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच भी की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उसकी सूचना पोर्टल पर देनी जरूरी होगी। हालांकि अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।