उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश के अलर्ट के कारण कल 10 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, सुरक्षा के दृष्टिगत निम्नलिखित जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
• देहरादून: यहाँ भारी बारिश और रेड अलर्ट के चलते कक्षा 01 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
• नैनीताल: खराब मौसम और चेतावनी को देखते हुए, जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
• पौड़ी गढ़वाल: भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
• चंपावत: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कक्षा 01 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।