उत्तराखंड: भारी बारिश ने बरपाया कहर, यहां घरों में आया मलबा, दो महिलाओं की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया है। जगह जगह से नुकसान की खबरें सामने आई है।

बारिश से नुकसान

लोहाघाट में नुकसान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोहाघाट में अतिवृष्टि की वजह से नुकसान हुआ है। सीमांत गुमदेश क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक किशोर लापता है।
भूस्खलन से आठ घरों में मलबा भर गया है।

मलबे में दबी महिला

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली घटना लोहाघाट से 14 किमी दूर ढोरजा गांव की है। जहां 58 वर्षीय माधवी देवी पत्नी पीतांबर भट्ट सुबह के समय गोशाला में गई थी। तभी एकाएक गोशाला के ऊपर खेतों से बांज का पेड़ व मलबा टिनशेड पर गिर गया। जिससे महिला मलबे के नीचे दब गई।जिसके बाद परिजनों ने माधवी देवी को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गयी। दूसरी घटना लोहाघाट से 32 किमी दूर मटियानी गांव के नकेला तोक में हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास तेज बारिश में पहाड़ी के ऊपर से भूस्खलन हुआ और उसका मलबा उमेद सिंह, भूप सिंह, प्रकाश सिंह, मदन सिंह, दीवान सिंह, भवान सिंह, केशव सिंह, हीरा सिंह के मकान में घुस गया। कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए। इस घटना में 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी मान सिंह की मौत हो गई। मदन सिंह के 12 वर्षीय बेटे जगदीश सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है।