उत्तराखंड: यमनोत्री धाम के लिए हेली सेवा को नहीं मिली मंजूरी, इस वजह से डीजीसीए ने नहीं दी अनुमति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच यमनोत्री धाम के लिए हेली सेवा के संबंध में जानकारी सामने आई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। इसके लिए यमुनोत्री के पास ही हेलिपैड बनाया गया था। लेकिन यमुनोत्री हेली सेवा को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी नहीं दी है। सुरक्षा व अन्य तकनीकी कारणों के चलते डीजीसीए ने हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी। ऐसे में इस साल यहां हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा। इस संबंध में यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री धाम में हेली सेवा संचालन के लिए सुरक्षा व तकनीकी कारणों से डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है।