उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बीते रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ था।
सामानों से हुई मृतकों की पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था। हादसे में पायलट लेफ्टिनेंट राजवीर सिंह चौहान, नन्हीं काशी, राजकुमार सुरेश जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद देवी और विक्रम सिंह की मौत हो गई थी। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस क्रैश में मृत सात लोगों में से पांच के शव की शिनाख्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों के शव बुरी तरह जलकर कंकाल बन गये थे। घड़ी, कंगन, चेन, अंगूठी के जरिए मृतकों की पहचान की गई।
बुरी तरह झुलसे शव
रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक भी हैरान शव देकर हैरान थे। पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान की पहचान उनकी घड़ी से हो पाई। वहीं महाराष्ट्र के राजकुमार जयसवाल और उनकी पत्नी श्रद्धा की पहचान गले की चेन से हुई। 37 साल पहले हुए विनोद देवी के ऑपरेशन के कट के निशान से उनकी पहचान हुई। विनोद देवी की नातिन तुष्टि का शव भी बुरी तरह से जल चुका है। अंगूठी से शव के अवशेषों को पहचान हुई। केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत की पहचान कमर पर बंधी कपड़े की बेल्ट से हुई।