उत्तराखंड: सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की करें मदद, पहुंचाए अस्पताल, मददगार कहलाएगा ‘राहवीर’, मिलेगी 25 हजार रुपये पुरस्कार राशि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में  परिवहन विभाग की ओर से कुछ समय पहले खास पहल की शुरुआत हुई है।

किया जाएगा पुरस्कृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बताया कि यदि मार्ग पर कोई व्यक्ति घायल मिले तो उसे तुरंत एंबुलेंस या निजी मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। कहा कि ऐसा करने पर मददगार व्यक्ति राहवीर कहलाएगा, जिसे परिवहन विभाग राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये पुरस्कार राशि देगी। दरअसल भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए नागरिकों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता होनी अति आवश्यक है। जिस पर बताया कि केंद्र सरकार ने सड़क-दुर्घटना में घायल हुए लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए राहवीर योजना शुरू की है, जिसमें नागरिकों को घायलों को तुरंत चिकित्सालय पहुंचाने में मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में कुछ दिनों पहले सड़क सुरक्षा सहायक निदेशक नरेश कुमार संघल ने जरूरी जानकारी दी थी।