उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भव्य आगाज हो गया है। चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
इसी बीच एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य व किसान परिवार के हेमंत द्विवेदी को श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हेमंत द्विवेदी पौड़ी जिले की यमकेश्वर तहसील के भृगुखाल (खोबरा) गांव के मूल निवासी हैं। इसके अलावा पहली बार मंदिर समिति के बोर्ड में दो उपाध्यक्ष होंगे। जिसमे ऋषि प्रसाद सती, जिला चमोली और विजय कपरवाण, जिला रूद्रप्रयाग के निवासी हैं। जो उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इसके लिए समिति के एक्ट में राज्यपाल की मंजूरी से संशोधन किया गया है।