उत्तराखंड: यहां डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सितारगंज में डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में 2 की मौत-

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सोहेल (28) पुत्र अशरफ खां बब्बू खां (25) पुत्र हनीफ खां, राजा (20) पुत्र फरियाद हुसैन निवासी ग्राम नकटपुरा बाइक से सितारगंज से नकुलिया की ओर लौट रहे थे। ग्राम लालपुर के पास हाइवे में डम्पर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को 108 से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोहेल व बब्बू खां को मृत घोषित कर दिया। वही घायल राजा को गम्भीर हालात में हायर सेंटर रेफर किया गया है।