उत्तराखंड: यहां महिला ने मरने से पहले सांप को जार में किया बंद

यहां  बाथरूम में महिला को सांप ने डस दिया । जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई । बताया जा रहा है कि महिला को डसने वाला सांप कोबरा था ।

शुक्रवार सुबह की है घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह की की है । किच्छा क्षेत्र  की एक वृद्ध महिला रेनू को बाथरूम में एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद भी वृद्ध महिला ने हिम्मत नही हारी और उसने सांप को पकड़ा और  एक जार में बंद कर दिया। जिसके बाद महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल पहुंचते ही महिला की मृत्यु हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।