उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में विवाहिता ने ससुरालियों पर ₹6 लाख रुपए या कार दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
दहेज के लिए किया प्रताड़ित-
जानकारी के अनुसार ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी मनप्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह ने महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी रत्ताखेड़ा थाना लहरा गागा जिला संगरूर पंजाब निवासी जगप्रीत सिंह पुत्र बख्शा सिंह के साथ सिख रीति रिवाज के अनुसार 13 नवंबर 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही सास छिद्दन कौर, ससुर बख्शा सिंह, ननद अमरदीप कौर, परवीन कौर, देवर निशान सिंह कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने बताया की उसके पिता ने शादी में जगप्रीत सिंह को 5 लाख रुपये उपहार में दिए थे। इसके बावजूद भी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट वह गाली गलौज करते हैं। कई बार जान से मारने की कोशिश की। इसके बावजूद ससुराल वाले मायके से एक कार या 6 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। जिस पर ससुरालियों ने धमकी दी थी। कि तेरे ऊपर रुपए या जेवर चुराने का आरोप लगाकर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद उसके पति उसे मायके छोड़ गए। 4 माह से वह मायके में रह रही है। पति ने खाना, कपड़ा, दवा आदि कोई खर्च नहीं दिया है। उसके पति ने जबरन गर्भपात करा दिया।
मुकदमा दर्ज-
इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 498 (ए), 323, 504, 506 आईपीसी तथा 3/4 दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।