उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल बुधवार को सीएम आवास में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए गए।
एम.ओ.यू. किए हस्ताक्षर
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सचिव शैलेश बगोली ने ब्रिटिश उच्चायोग से डिप्टी हाई कमिश्नर सु कैरोलीन रौवेट के साथ चिवनिंग स्कॉलरशिप एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के गवर्नमेंट पार्टनरशिप हेड संतोष अनंथपुरा के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में कदम
सीएम ने बताया कि इससे राज्य के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को नया अनुभव मिलेगा। यह राज्य को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।