उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में बीते कल रविवार 23 नवंबर को अल्ट्रा मैराथन हुई। जो सिने अभिनेता पद्मश्री स्वर्गीय टॉम आल्टर की स्मृति में शुरू हो चुकी है।
50 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपर पर्यटन सचिव अभिषेक रोहिल्ला, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, जिम्मी आल्टर ने फ्लैगऑफ किया। इसमें देश-विदेश से करीब 400 धावकों ने हिस्सा लिया। 411 धावकों ने मसूरी की हाई एल्टीट्यूड वाली सड़क पर दौड़ने का अनोखा अनुभव हासिल किया। 50 किमी, 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी दौड़ में 470 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन में प्रतिभागियों के मनोरंजन एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मिसेज ग्लोब 2025 अनुराधा गर्ग भी मसूरी पहुंची। आयोजन में 50 किमी अल्ट्रा मैराथन के अलावा 42.2 किमी फुल मैराथन, 21.1 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी रेस भी थी। जो टॉम अल्टर को समर्पित है। दरअसल टॉम अल्टर मसूरी को अपना दूसरा घर मानते थे। वे हर अक्टूबर में यहां आकर 21 किमी हाफ मैराथन आयोजित करते थे। पुरुष वर्ग की 50 किलोमीटर की दौड़ में सेना के त्वेसांग विजेता रहे।50 किलोमीटर महिला वर्ग में कल्पना ने पहला स्थान हासिल किया। 42 किलोमीटर पुरुष वर्ग में योगेश ने जीत हासिल की। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।