उत्तराखंड: कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं गृह मंत्री अमित शाह, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के गृह मंत्री अमित शाह कल 13 अक्तूबर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

उत्तराखंड आ रहें हैं गृह मंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरे में वह उत्तरकाशी भी जाएंगे और वाइब्रेंट विलेज का दौरा भी करेंगे। इसके अलावा नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की समीक्षा करेंगे। इस दौरान नशे के खिलाफ हो रही कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरी तैयारियां कर ली हैं।