उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया है।
कहीं यह बात
उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से देहरादून में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते बुधवार को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में होटल-रेस्टोरेंट से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो रही है। कई व्यवसायियों ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आ सकती है।
दिया यह आश्वासन
जिस पर व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि यदि दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य नहीं होती है तो व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वार्ता की जाएगी।