उत्तराखंड: पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने रची साजिश, पहले कराया बीमा फिर सांप से कटवाकर कर दी हत्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पति पत्नी के रिश्ते तार तार हो गये। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से यह मामला सामने आया है।  जसपुर में रहने वाले शुभम की करीब 12 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुकरझुंडी गांव में रहने वाली सलोनी से शादी हुई थी। दोनों में काफी झगड़ा होता था। बहनोई ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी को मारता था और अन्य महिला के साथ अफेयर था। जिसके बाद 15 जुलाई को शुभम ने अपनी पत्नी सलोनी के नाम पर 25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली। जिसके लिए 2 लाख रुपयों का प्रीमियम भरा। इसके साथ ही इस पॉलिसी के नॉमिनी में खुद का नाम डाला। फिर 11 अगस्त को आरोपी पति ने अपने किसी परिचित से सांप बुलवाया और सलोनी को कटवाकर उसे मार डाला। तब यह मौत सामान्य लगी। 10 दिन पहले सलोनी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले पुलिस ने जांच की और हत्या की साजिश का खुलासा किया।

जारी है जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुभम और उसके माता-पिता के साथ 1 अन्य पर धारा BNS 103 (1) के तहत सलोनी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अभी भी की जा रहीं हैं।